पंवार समाज गौरव : चि. विवेक बिसेन

 पंवार समाज गौरव : चि. विवेक बिसेन

श्रीमती अनिता बिसेन और श्री डैलेश बिसेन जी के सुपुत्र चिंरजीव विवेक बिसेन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा पास कर अपने परिवार और सम्पूर्ण  समाज का नाम रौशन किया है। बालाघाट जिले के ग्राम केसा के मूल निवासी चि. विवेक बिसेन जी अपने परिवार के साथ भाटागांव, रायपुर में निवास कर रहे है। इन्होने CA की तैयारी, पोवार समाज से प्रथम CA और समाजसेवी, श्री प्रशांत जी बिसेन के मार्गदर्शन से पूरी की। 

चिरंजीव विवेक की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है की कोई भी लक्ष्य ऐसे नही की प्राप्त न हो सके बस जरुरत है की उसे प्राप्त करने के लिए उचित मार्गदर्शन और लक्ष्य की दिशा में समर्पित तैयारी की जाय।

पोवारों में प्रतिभाओ की कमी नहीं है पर उचित मार्गदर्शन के अभाव में कई बार वांछित सफलता नहीं मिल पाती है। इसीलिए सभी सफल प्रतिभागियों से यह अपेक्षा है की वें युवाओं का निरंतर मार्गदर्शन करें जिससे वें निरंतर आगे बढ़ते हुए परिवार, समाज और देश को उन्नति के शिखर पर आगे ले जायेंगे।

समस्त पोवार समाज की तरफ से चि विवेक बिसेन को बहुत-बहुत बधाइयाँ और उनके उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनायें। 


                                           सौजन्य : श्री प्रशांत जी बिसेन (CA ),रायपुर 

                                      क्षत्रिय पंवार(पोवार) समाजोत्थान संस्थान, बालाघाट





Comments

Popular posts from this blog

पोवारी साहित्य सरिता भाग ५४

पोवारी साहित्य सरिता भाग ६९

पोवारी साहित्य सरिता