1911 की जनगणना में पंवार राजपूत समाज की वास्तविक बसाहट
1911 की जनगणना में पंवार राजपूत समाज की वास्तविक बसाहट सन् 1911 की Census of India, Central Provinces & Berar, Volume X तत्कालीन मध्य प्रांत एवं बेरार क्षेत्र की आधिकारिक जनगणना थी। अतः इसके आँकड़ों को उसी भौगोलिक क्षेत्र के संदर्भ में देखना चाहिए। इस जनगणना में Panwar (पंवार) को स्पष्ट रूप से “Sects of Rajput” अर्थात राजपूत की एक शाखा के अंतर्गत दर्ज किया गया है। इस क्षेत्र में पंवारों की कुल दर्ज जनसंख्या 1,51,208 थी, जिसमें 73,812 पुरुष और 77,396 महिलाएँ थीं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण तथ्य उनकी भौगोलिक बसाहट है। भंडारा में 74,603, बालाघाट में 48,018 और सिवनी में 19,498 पंवार दर्ज थे। इन तीन जिलों को मिलाकर 1,42,119, अर्थात लगभग 94 प्रतिशत पंवार जनसंख्या इन्हीं तीन जिलों में केंद्रित थी। इसके विपरीत शेष जिलों में पंवारों की संख्या बहुत कम थी और वे बिखरी हुई थी। इसलिए 1911 के इस सरकारी अभिलेख से स्पष्ट होता है कि मध्य प्रांत एवं बेरार में पंवार समाज की मुख्य और सघन ऐतिहासिक बसाहट भंडारा, बालाघाट और सिवनी क्षेत्र में थी, जबकि अन्य जिलों में उनकी उपस्थिति नगण्य अथवा अत्यल्प थी। इसीलिए आ...