क्षत्रिय पंवार(पोवार) समाज समाज का इतिहास और बैहर क्षेत्र में पंवारों का आगमन तथा समाज में संगठनों का विकास
जय सियाराम 🙏🙏🚩🚩 बालाघाट जिले के पोंडी(उकवा) में पंवार राम मंदिर ट्रस्ट की क्षत्रिय पंवार सर्किल समिति उकवा के द्वारा समाज के सांस्कृतिक भवन, "पंवार मंगल भवन" के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। **** क्षत्रिय पंवार(पोवार) समाज समाज का इतिहास और बैहर क्षेत्र में पंवारों का आगमन तथा समाज में संगठनों का विकास 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩 मालवा से क्षत्रिय पोवारों का नागपुर वैनगंगा क्षेत्र में अठारहवी सदी में आगमन हुआ था। बाद में ब्रिटिश काल में भंडारा तथा मंडला जिलों के कुछ भागों को मिलाकर 1867 में बालाघाट जिले का गठन हुआ।...